एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत को पहला मेडल, भवानी देवी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने सोमवार को एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में एक बड़ा इतिहास रच दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मिसाकी इमूरा को हराकर मेडल पक्का कर लिया है। भारत का इस टूर्नामेंट में यह पहला मेडल है। बता दें कि जापानी की मिसाकी मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और नंबर वन तलवारबाज हैं। भवानी ने मिसाकी को 15-10 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। भवानी को फाइनल में जगह बनाने के लिए उज्बेकिस्तान की जेनाब दयाबेकोवा को हराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *