खाना बनाने के लिए करें हमेशा इन बर्तनों का इस्तेमाल

नई दिल्ली. स्वस्थ रहने के लिए केवल सही लाइफस्टाइल और सही खानपान की जरूरत नहीं होती। बल्कि हम किस बर्तन में खाना पकाते हैं, इसका भी सेहत पर गहरा असर होता है। क्योंकि खाने के जरूरी न्यूट्रिशन हार्मफुल केमिकल वाले बर्तनों में घुलकर खत्म हो जाते हैं। कई बार तो ये फूड को जहरीला भी बना देते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हेल्दी खाने के सारे पोषक तत्व बरकरार रहें और आप हेल्दी रहें तो हमेशा खाना इन बर्तनों में पकाना चाहिए। जो सारे जरूरी न्यूट्रिशन को बनाकर रखने में मदद करते हैं।

स्टेनलेस स्टील
स्टेनलेस स्टील काफी आसानी से मिल जाने वाला बर्तन है। साथ ही इसके रख-रखाव में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। स्टील के बर्तनों में लगभग सारे खाने बनाए जा सकते हैं। स्टेनलेस स्टील में बने खाने में 70 प्रतिशत न्यूट्रिशन तत्व बचे रहते हैं। जो सेहत के लिए सही है।

रखें इस बात का ध्यान
स्टील के बर्तन खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन चमकदार या पॉलिश्ड ना हो। क्योंकि ये पॉलिश क्रोमियम या निकिल की होती है जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह है।

कास्ट आयरन
कास्ट आयरन लॉन्ग लास्टिंग होते हैं। जिसमे खाना बनाने से सेहत को काफी सारे फायदे होते हैं। एनीमिया होने पर आयरन के बर्तन में खाना पकाना अच्छा होता है। आजकल लोहे के बर्तन ऐसे आते हैं जिनमे से काफी कम मात्रा में लोहा छूटता है। जिससे खाने के स्वाद पर फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि जिन लोगों को थैलेसेमिया की समस्या होती है उन्हें लोहे के बर्तन में खाना नहीं पकाना चाहिए।

पीतल
पीतल के बर्तन में खाना पकाना सबसे ज्यादा सेहतमंद है। इसमे खाना पकाने पर पूरे 90 प्रतिशत न्यूट्रिशन बचे रहते हैं। हालांकि पीतल के बर्तनों का रखरखाव थोड़ा मुश्किल होता है।

रखें इस बात का ध्यान
पीतल के बर्तन में खट्टे और एसिडिक फूड नहीं पकाने चाहिए। नहीं तो ये पीतल के साथ रिएक्शन कर उसे जहरीला बना देते हैं।

ब्रॉन्ज
ब्रॉन्ज में खाना पकाने से पूरे 97 प्रतिशत न्यूट्रिशन वैल्यू बचे रहते हैं। लेकिन ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदते समय ध्यान रखें कि इस पर टिन और निकल की कोटिंग ना हो। ये हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं।

मिट्टी के बर्तन
मिट्टी के बर्तन में खाना बेहद थीरे पकता है। जिसकी वजह से खाने के सारे जरूरी पोषक तत्व बने रहते हैं। हालांकि मिट्टी के बर्तन खरीदते समय ध्यान रखें कि पॉलिश किए बर्तनों को खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *