नक्सल संगठन में 15 वर्षो से सक्रीय 5-5 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

धमतरी : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के चलते जवानों को कई बड़ी सफलताएं भी मिल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।इनामी नक्सली दंपत्ति ने सरेंडर कर दिया है। दोनों ही नक्सली पिछले 15 साल से सक्रीय थे और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नगरी और सितानदी एरिया कमेटी के सदस्य इनामी नक्सली दंपत्ति ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। दोनों नक्सली 15 सालों से नक्सल स्कूटर में सक्रीय थे। साथ ही दोनों नक्सलीयों पर हत्या, मुठभेड़, IED लगाने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *