०० प्रगतिशील मानव अधिकार मानव सेवा संघ ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर कबीर नगर में प्रगतिशील मानव अधिकार मानव सेवा संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया इस दौरान इन कर्मचारियों द्वारा मिलकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर संघ प्रदेश अध्यक्ष पी संतोष कुमार ने मानव अधिकार में समानता व स्वतंत्रता के अधिकार पर खुलकर बात रखी। जहां इनका कहना है कि प्रदेश में अक्सर छोटे तबके के लोगों पर अत्याचार किया जाता है जहां उनकी कई सरकारी कार्य समय पर पूर्ण नहीं होते वहीं दूसरी ओर देखे तो पैसे वाले लोगों की कार्य पर जल्द कार्रवाई की जाती है जो की समानता के अधिकार का हनन दर्शाती है।

वही स्वतंत्रता की अधिकार की बात करें तो नीचे दब के रहने वाले लोगों की आवाज को नजर अंदाज किया जाता है वही पूंजीवाद लोगों के लिए मिनट में कार्य पूर्ण होते हैं जो स्वतंत्रता के अधिकार में अंतर दिखाती है इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन से ऐसे अधिकारों के हनन पर ध्यान देने व उस पर कार्यवाही करने की मांग करते हैं।
