फिल्मी अंदाज़ में सड़क पर छेड़खानी, चौंकाने वाले वीडियो से सनसनी… बिलासपुर को 16 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती… ऑटो से महिला का जेवरों से भरा बैग गायब, जांच शुरू… जनगणना तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द…

रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ द्वारा युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.जानकारी के अनुसार, पीड़िता रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर सेल्स गर्ल का कार्य करती है. 29 मार्च को उसने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि 26 फरवरी की रात ड्यूटी न समाप्त कर अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. रास्ते में देवांगन धर्मशाला के पास रात लगभग 10 बजे राशन लेने के के लिए रुकी, तभी बाटली खान अपने साथी प्रशांत सोनी के साथ वहां आया और युवती को घूरते हुए उसके बाल खींचे तथा बुरी नीयत से छेड़छाड़ की. विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने विवाद करते हुए बहस की.

आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद युवती अस्वस्थ होने के कारण अपने गांव चली गई थी और 29 मार्च को रायगढ़ लौटने पर रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला थाना में धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई.

डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी प्रशांत सोनी (24 वर्ष), निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बाटली खान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी को 30 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है. मामले में दूसरा आरोपी बाटली खान अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैस्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक स्वान (कुत्ते) के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. वीडियो को सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके का बताया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति को एक स्वान के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा गया. वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और इसे लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी.

चिंगराजपारा निवासी निकला आरोपी

इस पूरे मामले में समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए इसकी पड़ताल शुरू की. स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद आरोपी की पहचान चिंगराजपारा निवासी भुनेश्वर भोई के रूप में की गई. इसके बाद अंकिता ने सरकंडा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए अवगत कराया.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ए) एवं अन्य धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बिलासपुर को मिली 16 नई 108 एम्बुलेंस, 3 ‘चलती-फिरती आईसीयू ’

बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. 108 एम्बुलेंस सेवा में 16 नई एम्बुलेंस को शामिल किया गया है. इन एम्बुलेंसों को बुधवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. नई एम्बुलेंस के शामिल होने से जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गति दोनों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है.

मौके पर ही मिलेगा उन्नत इलाज

नई 16 एम्बुलेंस में से 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) प्रणाली से लैस हैं, जो किसी चलती-फिरती आईसीयू की तरह कार्य करेंगी. इनमें वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सपोर्ट, डिफिब्रिलेटर सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं. इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेहतर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा, जो कई मामलों में जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी गईं

इन एम्बुलेंसों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जिनमें पीएचसी सकरी, सीपत, तोरवा, सीएचसी बिल्हा, मस्तुरी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर, जिला अस्पताल, सिम्स बिलासपुर, हाईकोर्ट क्षेत्र और सरकंडा थाना सहित अन्य स्थान शामिल हैं. इससे शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा.

ऑटो से महिला का जेवर से भरा बैग

बिलासपुर। शहर में चलती ऑटो में जेवर चोरी का मामला सामने आया है. उसलापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के बैग से करीब 4 तोला सोने के गहने पार कर दिए गए. घटना का पता तब चला, जब महिला घर पहुंचकर सामान व्यवस्थित करने लगी.

मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी विहार उसलापुर निवासी सुषमा पाण्डेय 30 मार्च को अपनी बड़ी बेटी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जेवर लेकर गई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे वे लाफार्ज से स्कूल बस के जरिए गुरुनानक चौक पहुंचीं. यहां से उन्होंने ई-रिक्शा लेकर नेहरू चौक का सफर तय किया. इसके बाद एक ऑटो में सवार हुईं. उस समय ऑटो में पहले से तीन अन्य महिलाएं भी बैठी थीं.

सफर के दौरान हुई चोरी, घर पहुंचकर चला पता

महिला ने बताया कि उसलापुर ओवरब्रिज पार करने के बाद वह ऑटो से उतर गईं और करीब 11 बजे घर पहुंचीं. जब उन्होंने अपने बैग में रखे जेवर को आलमारी में रखने के लिए निकाला, तो देखा कि साड़ी के नीचे डिब्बे में रखा सोने का हार और एक जोड़ी ईयररिंग गायब थी. चोरी गए जेवर का वजन करीब 4 तोला बताया जा रहा है.

साथ बैठी महिलाओं पर शक

पीड़िता को संदेह है कि ऑटो में साथ बैठी अज्ञात महिलाओं ने ही मौका पाकर जेवर पार कर दिए. उन्होंने अपने स्तर पर ऑटो चालक के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन संदिग्ध महिलाओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया. मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रेलर के साथ बस की भिड़ंत में 4 यात्री घायल

कोरबा। जिले में हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की यात्री बस से भिड़ंत हो गई. बगल से हुए भिड़ंत में बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल रवाना किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है.

हादसा बुधवार सुबह लगभग 9 बजे पसान थानांतर्गत लेंगा के पास बांस प्लांट मार्ग पर घटित हुआ. पेण्ड्रा से आ रही जयश्री कंपनी की यात्री बस क्रमांक सीजी 10 बीजी 1600 हादसे का शिकार हुई. यात्री बस पेण्ड्रा से कोरबा आ रही थी. दुर्घटना स्थल मार्ग पर ट्रेलर दुर्ग से आकर मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी. ट्रेलर में निर्माण संबंधी लोहा सामाग्री लोड था. जिसका कुछ हिस्सा बाहर की ओर निकला था.

मार्ग से बस और ट्रेलर के अगल बगल से गुजरने के दौरान उक्त लोहे का निकला हुआ हिस्सा बस को रगड़ते हुए निकल गया. जिससे चालक की तरफ से बस का लगभग आधा हिस्सा बीच से उखड़ गया. हादसे के होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

दुर्घटना में महिला यात्री पत्थर फोड़ पसान निवासी परसिया बाई को अधिक चोट आई है. शेष तीन अन्य यात्री चोटिल हुए हैं. जिन्हें तत्काल पसान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवाना किया गया. यात्रियोंकी माने तो अगर भिड़ंत आमने सामने होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी. मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त करते हुए चालक पर कार्रवाई की है.

मोबाइल से जुआ-सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। चौकी खरसिया, थाना कोतवाली एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम सहित कुल 19 हजार 118 रुपये जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर शंकराचार्य स्कूल के पास पोस्ट ऑफिस रोड खरसिया स्थित कान्हा मोबाइल दुकान के पास रेड कार्रवाई की गई. यहां आरोपी मनोज सोनी (50 वर्ष), निवासी टीआईटी कॉलोनी खरसिया को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए.

पुलिस टीम ने बीड़पारा जयसिंह तालाब के पास से हलिमा खातून (60 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी, मोबाइल एवं 248 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया. बापूनगर हनुमान मंदिर के पास से मुकेश सोना (35 वर्ष) को मोबाइल, सट्टा पर्ची एवं 1000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया. इसी प्रकार बीड़पारा क्षेत्र से रजिया बेगम (55 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी एवं 3100 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया. बापूनगर में अन्य कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र दीप पिता सूरजबल दीप 39 वर्ष निवासी बापूनगर रायगढ़ को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से एक ग्रे कलर का वीवो मोबाईल जप्त किया गया है.

जनगणना तक अधिकारियों-कर्मचारियों का अवकाश रद्द

कोरबा। जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष – तैयारी शुरू की गई है. कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा अभियान की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी ककर जिले के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

जारी निर्देशानुसार जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने और अपरिहार्य परिस्थितियों में प्राप्त होने वाले अवकाश आवेदनों के विधिवत – निराकरण हेतु जिला स्तर पर एक – समीक्षा समिति का गठन किया गया है. यह समिति जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों से प्राप्त होने वाले अवकाश आवेदनों की गहन समीक्षा करेगी और अपनी अनुशंसा के साथ प्रस्ताव अंतिम निर्णय हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के – समक्ष प्रस्तुत करेगी. गठित समिति में तुलाराम भारद्वाज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही जिला

योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर को सदस्य सचिव तथा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. उल्लेखनीय है कि जनगणना में जिले के प्रत्येक शासकीय सेवक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल विशेष और अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही समिति की अनुशंसा के आधार पर अवकाश पर विचार किया जाएगा, ताकि गणना कार्य की निरंतरता बनी रहे.

घर घुसकर मारपीट मामले में महिला समेत 10 गिरफ्तार

जांजगीर। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में महिला समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा की है.अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात्रि करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में घुस गए और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया. मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान प्रार्थी की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई. बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित पर भी आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया.

आरोपियों द्वारा प्रार्थी की बेटी को घसीटकर घर से बाहर निकालने की भी घटना सामने आई है, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया. थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट को जब्त किया गया तथा गवाहों के बयान दर्ज कर स्थल निरीक्षण किया गया. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 331(6), 115(2) एवं 191 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *