बंगाली मिष्टी दोई, घर पर बनाएं बड़ी आसानी से…

मिष्टी दोई एक बहुत ही फेमस बंगाली स्वीट डिश है जोकि दूध, दही और ड्राय फ्रूट्स से बनकर तैयार होती है. ये स्वाद में खट्टी-मीठी होती है इसलिए इसको लोग खाने के शौकीन रहते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए मिष्टी दोई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं.

मिष्टी दोई को लोग आमतौर पर घर पर बनाने से कतराते हैं क्योंकि घर पर इसका स्वाद बाजार जैसा नहीं आता है. लेकिन हमारी इस आसान सी रेसिपी की मदद से आप बाजार जैसी मिष्टी दोई बना सकते हैं. इसको आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है, तो चलिए जानते हैं मिष्टी दोई बनाने की रेसिपी.

सामग्री

गाय का दूध-750 मिली

चीनी पाउडर-300 ग्राम

पानी-5 चम्मच

ताजा दही-1/2 कप

बादाम (कटे हुए)-1 कप

विधि

1- मिष्टी दोई बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन को हल्की आंच पर रखें.फिर आप इसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर आधा होने तक उबाल लें.

2-इसके साथ ही आप दूसरी गैस पर एक बर्तन में चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाकर चाशनी बना लें.फिर आप इस तैयार चाशनी को दूध में डालकर मिला लें.

3-इसके बाद जब ये अच्छी तरह से मिल जाए तो आप गैस को बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें.फिर जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसमें फ्रेश दही डालकर मिला लें.

4-इसके बाद आप इसको एक मिट्टी के बर्तन में रख दें.फिर आप इसको छोटे सर्विंग मटको में डालें.इसके बाद आप इन मटको को एल्युमिनियम फॉइल से कवर करके फ्रिज में रख दें.अब आपकी स्वादिष्ट मिष्टी दोई बनकर तैयार हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *