बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव हुआ है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश सारंग ने बताया कि अब 26, 27 और 28 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार की श्री हनुमंत कथा होगी।

भोपाल में पहले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा 14 से 17 सितंबर तक होनी थी। पर मौसम विभाग की 14 से 19 तारीख के बीच भीषण बारिश के अर्लट को लेकर कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। जिसके बाद अब 26, 27 और 28 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार की श्री हनुमंत कथा होगी।

इस बार की जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के बारिश को लेकर अर्लट जारी करने बाद कथा की तारीख में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *