मुर्मू ने ईद उल जुहा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में कहा , “ मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे हुए भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
उन्होंने कहा , “ ईद-उल-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *