टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो डांस ड्राम करती नजर आ रहीं हैं। इन फोटोज में मौनी रॉय बेहद गॉर्जियस लग रहीं हैं, यहां देखें फोटोज।

मौनी रॉय की ये तस्वीरें किसी शूट सेट की लग रहीं हैं, जहां वो परफॉर्म कर रही हैं।

फोटोज में मौनी रॉय ऑरेंज एंड गोल्डन डिटेल्स वाले लहंगा-ब्लाउज सेट में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने इन्हें कैप्शन दिया – एक डांस ड्राम के पन्ने।

इन फोटोज में मौनी रॉय मांग टीका, गले में हैवी हार, कलाई पर हैवी चूड़े, झुमके, रिंग्स और दूसरी एक्सेसरीज से लदी दिखाई दे रहीं हैं।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय अपनी पतली कमर का जादू फैंस पर चलाती नजर आ रहीं हैं, जिसे देखने के बाद फैंस होश खो बैठे हैं।

मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर उनके लाखों फैंस – मोस्ट ब्यूटीफुल, सो हॉट, प्रिटिएस्ट, जोधा, गॉर्जियस, सो प्रिटी, अत्त और ऑरेंज ब्यूटी जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
