बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस को हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गांव के ही एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई कर दी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला देवरी थाना के खैरा गांव का है। 28 जुलाई को गांव के ही आरोपी हीरामन सिंह पिता बनवारी राम सिन्हा (51) और कामेंद्र सिन्हा पिता हिरामन (26) ने पुरानी रंजिश के चलते हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस घटना में हितेश के शरीर में 20 से ज्यादा जगह पर फैक्चर आया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

पिता-पुत्र गिरफ्तार
इलाज के दौरान हितेश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया।