मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का बोलबम गाना ‘चलिएगा जीजाजी बुलेट से ही’ रिलीज हो गया है।
बोलबम गाना ‘चलिएगा जीजाजी बुलेट से ही’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत शिवभक्ति बोलबम गीत ‘चलिए गा जीजाजी बुलेट से ही’ को रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।
इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गीत बलिया विकास ने लिखा है, संगीत धर्मेंद्र चंचल (विंध्य स्टूडियो वाराणसी) ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
