शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा ने चक्का जाम किया

भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा 2000 करोड़ के शराब घोटाला करने के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा तेलीबांधा मंडल के द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकालकर तेलीबांधा सरोवर के सम्मुख चक्का जाम कर भूपेश सरकार का विरोध किया गया ।
भाजपा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है सरकार में आने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन सरकार में आने के बाद महिलाओं के साथ विश्वासघात करते हुए शराब एवं आबकारी विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर अनधिकृत आय का जरिया बनाया। यह दुर्भाग्य की बात है शासकीय दुकानों में दोनों प्रकार की शराब मिल रहे हैं शराब में मिलावटी बात सामने आ रही है और शराब के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं ।
भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा इससे बड़ा विश्वासघात क्या हो सकता है शराबबंदी के नाम पर सरकार का सिर झुक जाता है आज दो हजार करोड़ का घोटाला जो सामने आया है उसके विरोध में आज जनता के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन किया गयाl कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, संजय श्रीवास्तव, रोहित साहू, रजनी प्रवीण साहू, बलविंदर बेदी ,राकेश शर्मा ,जितेंद्र साहू रवि रचदानी, मिली बनर्जी, विद्या पांडे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *