54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्वस (IFFI) का उद्घाटन समारोह गोवा में सोमवार को था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज पहुंचे। इनमें करण जौहर, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा और श्रेया घोषाल सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वह डांस करते-करते स्टेज पर अचानक गिर जाते है।
शाहिद का वीडियो वायरल
शाहिद ने इस मौके पर ब्लैक स्लीवलेस टीशर्ट, पैंट और डार्क सनग्लासेस लगाए हुए थे। वह ग्रुप डांसर्स के साथ डांस करते हैं। तभी उनका बैलेंस बिगड़ता है और वह गिर जाते हैं। जल्दी ही शाहिद खुद को संभालते हैं और तुरंत उठकर परफॉर्मेंस पूरी करते हैं। आगे वह हंसते हैं और उस जगह को देखते हैं जहां उनक बैलेंस बिगड़ा। आखिर में शाहिद मुस्कुराते हुए दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस करते हैं।
वेन्यू पर शानदार एंट्री
शाहिद ने वेन्यू पर बाइक चलते हुए एंट्री ली। उन्होंने स्टेज पर ‘मौजा ही मौजा’, ‘धतिंग नाच’ और vशाम शानदार’ गाने पर डांस किया। स्टेज पर डांस करने से पहले उन्होंने रेड कार्पेट पर पोज दिया और मीडिया से बातें कीं। समाचार एजेंसी एएनआई से शाहिद ने कहा, ‘मैं आईएफएफआई में आकर बहुत खुश हूं और परफॉर्म करने को लेकर एक्साइटेड हूं। गोवा मेरी फेवरेट जगह है।’
