हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- फिल्म देखने के बाद लेंगे फैसला; पुलिस हिरासत में मौत पर भी कही बड़ी बात

रायपुर। हनुमान अंश फिल्म को छत्तीसगढ़ सरकार ट्रैक्स फ्री करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि संगठन के लोगों के साथ फिल्म हनुमान अंश देखने जाएंगे। उसके बाद इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लेंगे।पुलिस हिरासत में मौत पर सीएम बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई

चांपा में युवक की पुलिस हिरासत में मौत पर CM साय ने कहा, मामला उनके संज्ञान में है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

कलेक्टरों के साथ बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों के साथ बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 12 बिंदुओं पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टरों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को ठीक ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।