हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके

शिमला. मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि 01.04 बजे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी।भूकंप का केंद्र चंबा शहर में 32.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.57 पूर्वी देशांतर पर तथा जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा।
भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चंबा जिले में 131 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *