आंवला नवमी पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी –

हिंदू धर्म में आंवला नवमी का बड़ा महत्व है। इस दिन को अक्षय नवमी या कुष्मांडा नवमी भी कहते हैं। आंवला नवमी के दिन विष्णुजी और आवंले के पेड़ की पूजा की जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान के कार्यों से जातक को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही विष्णुजी की कृपा से धन-धान्य का भंडार भरा रहता है और साधक को कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आंवला नवमी के दिन विष्णुजी और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं अक्षय नवमी पर राशिनुसार उपाय…

मेष: आंवला नवमी के दिन मेष राशि वालों को विष्णुजी के साथ आंवला के पेड़ की पूजा करें। पूजा करते समय आंवला के पेड़ पर 7 बार कच्चा सूत बाधें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए अक्षय नवमी के दिन आंवला का पेड़ लगाना चाहिए।

मिथुन: अक्षय नवमी पर मिथुन राशि के जातकों को परिवार के साथ आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आएगी।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को आंवला नवमी पर आंवला के पेड़ का पूजन करें और पेड़ की जड़ों में कच्चा दूध अर्पित करें। मान्यता है कि इससे धन-दौलत में बरकत होती है।

सिंह: अक्षय नवमी के मौके पर सिंह राशि वालों को आंवला के पेड़ की विधिवत पूजा करना चाहिए और पेड़ की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के जातक इस दिन आंवला के पेड़ की जड़ों में रोली अक्षत औऱ चंदन अर्पित करें और पेड़ की 7 बार परिक्रमा लगाएं।

तुला: सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए तुला राशि के लोगों को इस दिन आंवला के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को मनोकामनापूर्ति के लिए  आंवलान नवमी के दिन विष्णुजी की पूजा करते समय घी का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए और उन्हें आंवले का भोग लगाना चाहिए।

धनु: धनु राशि के व्यक्तियों को आंवला नवमी पर विष्णुजी की साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करना चाहिए।

मकर: अक्षय नवमी के शुभ मौके पर मकर राशि वालों को ब्राह्मणों को कद्दू दान करना चाहिए। इससे अपनी क्षमतानुसार दान-पुण्य का काम भी जरूर करें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों अक्षय नवमी के दिन विष्णुजी की पूजा में आंवले का भोग अर्पित करना चाहिए और ब्राह्मणों को भी आंवला दान करना चाहिए।

मीन: आंवला नवमी के दिन विष्णुजी की पूजा का विधान है और विष्णुजी को तुलसी अतिप्रिय है। इसलिए मीन राशि के जातकों को इस दिन सायंकाल में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *