इन राशियों के जीवन में होगी खूब उथल- पुथल, 1 साल बाद सूर्य करने जा रहे हैं धनु राशि में प्रवेश

ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य देव 16 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव एक साल बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- 

  • मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।
  • बातचीत में संयत रहें।
  • कारोबार विस्तार के लिए परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
  • पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृष राशि- 

  • मन परेशान हो सकता है।
  • आत्मसंयत रहें।
  • परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।
  • नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
  • किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि-  

  • आत्मविश्वास में कमी आएगी।
  • क्रोध के अतिरेक से बचें।
  • धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
  • सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • माता से धन मिल सकता है।
  • संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि- 

  • मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा।
  • मन अशान्त रहेगा।
  • परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
  • कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।
  • लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
  • किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि- 

  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
  • कारोबार में कठिनाइयां तो रहेंगी, लेकिन परिश्रम भी अधिक रहेगा।
  • किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
  • सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- 

  • मन परेशान रहेगा।
  • आत्मविश्वास में कमी आएगी।
  • नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।
  • खर्चों में वृद्धि होगी।
  • जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि- 

  • आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा।
  • सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
  • शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • धन आगमन के स्रोत बनेंगे।

धनु राशि- 

  • मन अशान्त रहेगा।
  • क्रोध के अतिरेक से बचें।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा।
  • परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
  • सेहत का ध्यान रखें।
  • शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

मकर राशि- 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
  • संयत भी रहें।
  • व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।
  • नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- 

  • किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
  • परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि- 

  • मन परेशान हो सकता है।
  • कारोबार में अभी कठिनाइयां बनी रहेंगी।
  • कोई नया निवेश करने से बचें।
  • पिता का साथ मिलेगा।
  • सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *