करीना की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ने दी बरसात में पकौड़े खाने की सलाह

सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अपने सोशल मीडिया से लोगों को एजुकेट करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और ऐसा ही वीडियो डाला है। रुजुता ने 3 ऐसे फूड्स बताए हैं जो इस सीजन आपके दोस्त हो सकते हैं। बता दें कि रुजुता करीना कपूर की फिटनेस जर्नी में उनको गाइड कर चुकी हैं। मजेदार बात है कि अपने इस वीडियो में उन्होंने चाय-पकौड़े खाने की सलाह भी दी है।

खुद से दोस्ती बनाए रखने के लिए खाएं ये चीजें
फ्रेंडशिप डे आने वाला है। ऐसे में उन्होंने बारिश के मौसम में ऐसे 3 खाने बताए हैं जो हमारे दोस्त साबित हो सकते हैं। रुजुता ने बताया कि जीवन में अच्छा वक्त बना रहे इसके लिए आपको खुशी, तृप्ति और शांति की जरूरत होती है। इन तीनों को पाने के लिए हमें 3 अलग लड़कियां नहीं बल्कि खाने की प्लेट में 3 तरह के फूड्स शामिल करने होंगे।

बारिश में लें भुट्टे का मजा
रुजुता ने पहला फूड बताया, मक्का। इन्हें उबालकर, भुट्टा रोस्ट करके थोड़ा नमक-मिर्च मिलाकर खाएं। या फिर इन्हें पैटिस या कढ़ी बनाकर खा सकते हैं। हफ्ते में एक या दो बार मक्का जरूर खाएं।

जंगली सब्जियों में होता है पोषण
दूसरा फूड रुजुता ने बताया, जंगली या ऐसी सब्जियां जो खुद उग जाती हैं। रुजता ने ऐसी सब्जियों की तुलना ऐसे लोगों से की जो लो प्रोफाइल रहते हैं लेकिन उनमें काफी पावर रहता है। उन्होंने इसके उदारण बताए, कोदो, पतरोड़े और लिंगड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि आपके इलाके में जो भी जंगली सब्जियां हों उन्हें बना सकते हैं। पतरोड़े अरबी के पत्ते होते हैं। लिंगड़ी का अचार बनता है। इन सब्जियों को जितना बार खा सकते हैं खाएं।

पकौड़ों को न नहीं करें हां
तीसरी चीज रुजुता ने बताई वो थी पकौड़े। उन्होंने कहा कि इस मौसम में अगर हफ्ते में एक बार नहीं तो महीने में एक बार तो जरूर खाएं। गरम पकौड़े एक बार में 4-5 पीस खा लें। चाय के साथ, खिड़की खोलकर बारिश के मौसम में बिना गिल्ट के पकौड़े खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *