कीर्ति सारस्वत का भजन ‘राम को देखकर’ यूट्यूब चैनल में हुआ रिलीज

रायगढ़. शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति बी. एल सारस्वत की पुत्रवधु और प्रशांत सारस्वत सीए की अर्द्धागिंनी कीर्ति सारस्वत का पहला भजन गीत अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी के अवसर पर “राम को देखकर” विगत दिवस 19 जनवरी को यूट्यूब चैनल “कीर्ति सारस्वत ऑफिसियल” में रिलीज हुआ. रिलीज के पहले ही दिन से लोग इनके मधुर गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. वहीं इस कर्ण प्रिय भजन गीत को उन्होंने इतनी तन्मयता से गुनगुनाया है कि सुनते ही हर किसी का मन निहाल हो रहा है.

भजन गीत “राम को देखकर” इसके प्रोड्यूसर बी. एल सारस्वत हैं. वहीं इस गीत को अपनी मखमली कर्णप्रिय सदा से यादगार बनाई हैं. कीर्ति सारस्वत और बेहतरीन संगीत में लयबद्ध किए हैं. छत्तीसगढ़ी, ओड़िशा फिल्म और एल्बम के नामचीन संगीतकार अमित प्रधान ने इसी तरह संगीत संयोजन में म्यूजिक अरेंजर प्रदीप तिवारी, रिदम अरेंजर लखन चौहान और फ्लूट में प्रमोद मानिकपुरी, पोस्टर सागर स्टूडियो, यूट्यूब अपलोड़िंग में हरीश बांधे की विशेष भूमिका रही है. वहीं इस भजन सॉन्ग को रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रिकॉर्डिंग स्टूडियो “एपी पाइनवुड स्टूडियो में संगीतकार अमित प्रधान के विशेष मार्गदर्शन में रिकार्ड किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *