छत्तीसगढ़ में मानसून आज से फिर सक्रिय कल से अधिकांश जिलों में शुरू होगी वर्षा

रायपुर. प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून की गतिविधियां थमी होने के कारण मौसम साफ है और दिन का तापमान भी बढ़ गया है। सोमवार को मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू होने से बादल गहराएंगे, लेकिन हल्की बारिश कुछ जगह होने की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार से अच्छी वर्षा के आसार हैं। यानी उस दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में फिर बारिश शुरू होने के आसार हैं।

जून में अच्छी बारिश के बाद मानसून ने कुछ दिन का विराम लिया है। यह विराम सोमवार से खत्म हो जाएगा और मंगलवार से फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक मानसून द्रोणिका बनी है, जो बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, सीधी होते हुए अंबिकापुर, बालासोर होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजरेगी। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय भाग में एक चक्रवात भी बन रहा है। इस वजह से बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आने की संभावना है। इससे प्रदेश के लगभग सभी संभाग में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *