टाटा ग्रुप का स्टॉक टाटा इन्वेस्टमेंट पिछले 15 दिन से उड़ान भर रहा है। इस अवधि में इसने 60 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। आज स्टॉक में 5 फीसद का अपर सर्किट लगा है और यह 52 हफ्ते के हाई 8428.40 रुपये पर पहुंच गया है। आज टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर 8377 रुपये पर खुले और 401.15 रुपये उछलकर 8428.40 रुपये पर पहुंच गए। इसका 52 हफ्ते का लो 1730 रुपये है। इस लो से यह करीब 5 गुना उछल चुका है।
दो महीने में हर शेयर पर 4169.70 रुपये का मुनाफा
पिछले पांच दिन में इसने 18 फीसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है। जबकि, पिछले एक महीने में इसने 52 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। छह महीने में ही इसने 242 फीसद का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर इस साल की बात करें तो इसने करीब दो महीने में अपने निवेशकों के पैसे को लगभग दोगुना कर दिया है। इस अवधि में इसने 97.91 फीसद की उछाल दर्ज की है। यानी हर शेयर पर 4169.70 रुपये का मुनाफा दिया है। अगर किसी ने एक साल पहले टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में एक लाख रुपये का इन्वेस्ट किया होगा तो उसका यह पैसा अब 4.15 लाख हो गया है।
72.67 रुपये से 8428.40 पर पहुंचा शेयर
टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर पिछले 25 साल में 11498 पर्सेंट उछलकर 8428.40 रुपये पर पहुंच गया है। 6 जनवरी 1999 को यह स्टॉक 72.67 रुपये था। पांच साल में इसने 905 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
टाटा इन्वेस्टमेंट शेयर होल्डिंग पैटर्न: शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.38 पर्सेंट है। इसमें पिछले एक साल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 31 मार्च 2023 के मुकाबले अपनी हिस्सेदारी 1.02 पर्सेंट से बढ़ाकर 1.20 पर्सेंट कर दी है। घरेलू संस्थागत निवेशकों की बात करें तो इन्होंने भी 0.42 पर्सेंट से बढ़ाकर 0.44 पर्सेंट कर दी है। अन्य के पास 24.98 फीसद है।
