नवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

शारदीय नवरात्रि पर करीब 30 साल बाद अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। पितृ पक्ष 14 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगे और इसके अगले दिन यानी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शरद नवरात्रि प्रारंभ होंगे। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं और 23 अक्टूबर को समाप्त होंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिन अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि, खुशियां और सकारात्मकता प्राप्त होती है। जानें शरद नवरात्रि पर किन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा-

शारदीय नवरात्रि पर बन रहे अद्भुत संयोग: इस साल ऐसा माना जा रहा है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं जो कि शुभता का प्रतीक है और यह पूरी पृथ्वी को खुशी, सकारात्मकता, धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेगा और 30 वर्षों के बाद शुभ योगों की तिकड़ी भी बन रही है। शरद नवरात्रि पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि: शारदीय नवरात्रि पर बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान जातक कोई नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम से मुनाफा मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद मिल सकता है। व्यापारियों को अचानक धन लाभ होगा। मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि के जातकों को निवेश से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि: शुभ योगों की तिकड़ी से वृषभ राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। जातकों को अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार का माहौल भी काफी अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा करते हैं तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि: शुभ योगों की तिकड़ी कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार लाएगी। जातक हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। किसी भी नए काम या नई नौकरी की शुरुआत के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। शुभ योगों के निर्माण के कारण आपको भौतिक सुख, ज्ञान, धन और आध्यात्मिकता की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। देवी दुर्गा सभी नेगेटिविटी को दूर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *