मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के डबरा में प्रशासन और पुलिस की टीम ने नकली रेत की प्लांट पर छापामार कार्रवाई की है. इस दौरान टीम ने मौके से लाखों रुपये का रेत जब्त किया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
दरअसल, पुलिस को भितरवार अनुभाग के ग्राम बाजना के पास भारी मात्रा में नकली रेत बनाने की सूचना मिली थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम, एसडीओपी और बैलगाडा थाना प्रभारी सहित माइनिंग विभाग ने मौके पर दबिश दी. टीम ने मौके से भारी मात्रा में रेत जब्त की है.
टीम की मानें तो जब्त रेत की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है. फिलहाल, टीम नकली रेत की प्लांट किसकी है. इसका पता लगा रही है. बता दें कि नकली रेत मुरम से बनाई जाती है. पहले पहाड़ से मुरम लाई जाती है, फिर उसे साफ कर रेत नकली रेत बनाई जाती है.
