पुलिस टीम पर दों पक्षों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे, चार पुलिसकर्मी घायल, एक पुलिस वाले की हालत नाजुक

सूरजपुर।  विवाद सुलझाने गए पुलिस पर दोनों के गुटों नें लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी की बुरितरह घायल हो गए जिसकी हालत नाजुक बताया जा रहा है। मामला बसदेई चौकी के खड़गवां गांव का है.

खड़गवां गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो विवाद कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई।

मारपीट की इस घटना में एक पुलिस कर्मी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है. पुलिस नें कार्रवाई करते हुए कुछ सन्धित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम में कितने आरोपी हैं जांच किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *