बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाईयां व शुभकामनाएं दी

रायपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ रायपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाईयां व शुभकामनाएं दी। रायपुर में विभिन्न स्थानों पर खारुन नदी और पोखरों पर श्रद्धालु  अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बृजमोहन अग्रवाल महादेव घाट पर खारुन नदी के तट भक्तों के बीच पहुंचे। और महापर्व के साक्षी बने। कार्यक्रम का आयोजन छठ महापर्व आयोजन सीमित ने किया था। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासी को महापर्व की बधाई दी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वो कामना करते हैं की भगवान सूर्य और छठ मैया सभी प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि, सौभाग्य और संपन्नता प्रदान करें।

उन्होंने  कहा कि, छठ का महापर्व में उदय और अस्त होते सूर्य की पूजा की जाती है। जो जिंदगी  के उतर चढ़ाव के संकेत है। और हम सभी को जिंदगी के उतर-चढ़ाव , सुख-दुख से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। हमें पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना है। छठ मैय्या सभी के जीवन में उजाला लाएंगी। बृजमोहन अग्रवाल ने माताओं, बहनों को अखंड सौभाग्यवती और बच्चों को लंबी स्वास्थ्य आयु का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *