लंदन, इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से एक दिवसीय मैचों में 3,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
अनुभवी ऑलराउंडर ने पिछले साल एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था, लेकिन हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) क्रिकेट विश्व कप में अपनी टीम की मदद करने के लिए उन्होंने एकदिवसीय के लिए फिर से वापसी की है।
