नई दिल्ली. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2023 का रिजल्ट काफी हद तक तैयार हो गया है और कुछेक दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर घोषित करेगा। राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25 हजार सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। इन सीटों पर अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड परीक्षा की मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इस बार की मेरिट पिछले साल से अधिक रहेगी क्योंकि इस बार पिछले साल की अपेक्षा 37 हजार अधिक अभ्यर्थी एग्जाम में बैठे थे। पिछले साल इस परीक्षा में 5.33 लाख अभ्यर्थी बैठे थे जबकि इस साल 5.70 लाख। डीएलएड की 95 फीसदी सीटों पर राजस्थान के अभ्यर्थियों को ही दाखिला मिलेगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को शेष 5 फीसदी सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के माने जाएंगे।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप-1- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
स्टेप-2- – Pre DElEd 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3- अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालें।
स्टेप-4 – सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
प्राइमरी शिक्षक भर्ती से बीएड अभ्यर्थियों के बाहर होने से डीएलएड कोर्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। रिजल्ट के बाद डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए पंजीयक कार्यालय की ओर से काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।
