मोबाइल चलाने से मां ने रोका, गुस्से में बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा. महिला ने अपने 16 साल के बेटे को मोबाइल चलाने से रोका तो बेटे ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है.

घटना इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव की है. कक्षा 10 में पढ़ने वाला 16 साल के किशोर को उसकी मां डांट इसलिए डांटा था कि वह देर रात तक मोबाइल चला रहा था. मां ने उसे सोने के लिए कहा और मोबाइल बंद करा दिया. फिर भी वह नहीं माना और मोबाइल चलाने की जिद करने लगा. बेटे की जिद पर गुस्साई मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. इस बात से नाराज बेटे ने मोबाइल जमीन पर पटक दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक कमरा बंद रहा. थोड़ी देर बाद छोटी बहन ने भाई को आवाज लगाई और कमरे से बाहर आने का कहा.

आधा घंटा बीतने के बाद भी कमरे में किसी तरह की हलचल नहीं हुई तो मां और बेटी ने कमरे के अंदर खिड़की से झांक कर देखा तो अविनाश साड़ी से बने फांसी के फंदे पर पंखे के कुंडे से लटक हुआ था. इसे देखकर बेटी और मां की चीख निकल गई. उन्होंने आस-पास के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा. अविनाश को फंदे से नीचे उतारा गया. उस तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने लड़के को मरा हुआ घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *