रानी दुर्गावती स्मारक के शिलान्यास के लिए मोदी पहुंचे जबलपुर

जबलपुर, वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान के शिलान्यास और अनेक विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां पहुंचे।
श्री मोदी अपरान्ह यहां विशेष विमान से पहुंचने के बाद स्थानीय गैरीसन मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे।
श्री मोदी लगभग 12 हजार छह सौ करोड़ रुपयों की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *