लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने किया 7 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

लोकसभा चुनाव को लेकर अब सरगर्मी बढ़ती जा रही है. बसपा ने 7 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. बुधवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए दारा सिंह प्रजापति को बसपा प्रत्याशी घोषित कर दिया. बसपा सुप्रीमो ने दारा सिंह प्रजापति को प्रत्याशी बनाकर मुजफ्फरनगर लोस क्षेत्र में ओबीसी कार्ड खेला है. वहीं 5 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारी है.

बसपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक अपने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. इनमें पांच मुस्लिम प्रत्याशी हैं, जो सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं. बसपा ने बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नागर की जगह चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है.

इसी तरह मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, पीलीभीत से अनीस अहमद खां, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई और सहारनपुर से माजिद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *