सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला, प्याज की कीमतें न निकाले लोगों के आंसू

देश भर में इस समय टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार की तरफ से लगातार कीमतों को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। टमाटर की तरह प्याज की कीमतें भी ना बढ़ जाएं इसलिए सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है। केंद्र सरकार ने प्याज का स्टॉक आने वाले हफ्तों में रिलीज कर सकती है।

सरकार की तरफ से प्याज स्टॉक को किया जाएगा रिलीज 

प्याज का कारोबार करने वाले विक्रेताओं के अनुसार कुछ बाजारों में सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में प्याज का स्टॉक घटने से कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार के पास करीब 3,00,000 टन का स्टॉक है। सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इस स्टॉक को रिलीज करने की योजना बना रही है। बता दें, टमाटर सहित हरि सब्जियों के दाम बढ़ने की वजह से आम-आदमी के जेब पर बुरा असर पड़ा है।

अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग 

गुरुवार को यूनियन कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने NAFED और NCCF के सीनियर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है। यह मीटिंग प्याज के स्टॉक को रिलीज करने को लेकर हुई है। बता दें, सरकार का प्रयास है कि प्याज का स्टॉक उन बाजारों तक पहुंचे जहां कीमतें आल-इंडिया लेवल के ऊपर हैं।

बारिश ने बिगाड़ा खेल 

महाराष्ट्र के प्याज विक्रेता नरेंद्र ने एचटी से बातचीत के दौरान बताया, “अधिक बारिश की वजह से किसानों के स्टोर किए प्याज डैमेज हुए हैं।” जिस वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *