सलमान खान की फिल्म के बिके इतने टिकट्स,गदर-2 को पछाड़ आगे निकली टाइगर-3

सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 ने सनी देओल की फिल्म गदर-2 को पछाड़ दिया है। दरअसल, टाइगर-3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के फैंस ने पहले दिन का शो बुक करना स्टार्ट कर दिया है। फिल्म दिवाली वाले दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बावजूद लोग धड़ाधड़ टिकट्स बुक कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि टाइगर-3 के गदर-2 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं।

बिके इतने टिकट्स
टाइगर-3 की एडवांस बुकिंग शनिवार के दिन शुरू हुई थी। साेमवार तक आते-आते फिल्म के लाखों टिकट्स बिक चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक फिल्म के 1,42,030 टिकट्स बिक गए हैं। फिल्म ने हिंदी में 4.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

सलमान की फिल्म ने ऐसे दी गदर-2 को मात
पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टाइगर-3 के शुरुआती 24 घंटे में 63,000 टिकट्स बिके थे। वहीं गदर-2 की बात करें तो 24 से 30 घंटे में फिल्म के सिर्फ 17,000 टिकट्स बिके थे। याद दिला दें, गदर-2 ने पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पहले दिन कितनी होगी ‘टाइगर-3’ की कमाई
सुमित कडेल के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म पहले दिन 30 से 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि दिवाली की वजह से टाइगर-3 के कलेक्शन पर असर पड़ेगा। फिल्म ओपनिंग डे पर कम कलेक्शन करेगी। हालांकि, रिव्यूज और लोगों से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से दूसरे और तीसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़ या घट सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले तीन दिन में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *