सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली : खुद के सर्विस राइफल एके 47 से किया फायर, अस्पताल में तोड़ा दम 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र है और सीआरपीएफ की 195 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था। जवान ने खुद के ही सर्विस राइफल एके 47 से खुद पर फ़ायर कर लिया।

8 जून को BSF जवान ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या 

दरसअल, 8 जून को कांकेर जिले के रावघाट थानांतर्गत फूलफाड़ बीएसएफ कैंप में तैनात बीएसएफ के जवान में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  थी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के हंसखाली के बाजारपारा निवासी 36 वर्षीय मलय कर्माकार पिता मनोरंजन कर्माकार 162 वाहिनी बीएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बीएसएफ जवान 8 जून की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास कैंप के टॉयलेट में अंदर से दरवाजा बंद कर अपने गले में जूट की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर सीलिंग में लगे लोहे के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की खबर मिलते ही रावघाट थाना की पुलिस कैंप पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया।

12 मई को जवान ने खुद को गोली मारी 

12 मई को रायगढ़ जिले में एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान एसपी कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी के आरक्षक बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्मघाती कदम उठाया है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है मामले की जांच जारी है। जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली दाग आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले में लोगों का हुजूम लग गया। आनन-फानन में खून से लथपथ आरक्षक को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *