हाथ से बुने कपड़ों को ज्यादा पसंद करती है सोनम कपूर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाथ से बुने कपड़ों को ज्यादा पसंद करती है। सोनम कपूर को हाथ से बने कपड़ों के प्रति गहरा लगाव है। सोनम कपूर ने फैशन और कपड़ों के संबंध में अपनी खरीदारी के बारे में बताते हुए कहा,मुझे लंबे समय तक चलने वाले प्रोडक्ट रखना पसंद है। पुराने समय में, मेरी मां और दादी महंगी साड़ियों को मलमल के कपड़े में सुरक्षित रखती थीं, मास्टरजी (दर्जी) माप के हिसाब से कपड़े बनाते थे, जूतियां हमारे पैरों में फिट होने के लिए बनाई जाती थीं।

मैं भी वही कर रही हूं। मैं स्थानीय कारीगरों और हस्तनिर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए बड़ी हुई हूं। मैं जानबूझकर ऐसी वस्तुएं खरीदती हूं जो स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई जाती हैं, पुरानी होती हैं और दोबारा बेची भी जाती हैं।मैंने ऐसी कोई चीज नहीं खरीदी जिसे मैंने कई बार न पहना हो। मैं जो कुछ भी मैं खरीदती हूं, वह कई सालों तक चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *