फ़ेसबुक से युवती को झांसा में लेकर आरोपी ने किया अनाचार, पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध हुआ मामला दर्ज

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ शोसल मीडिया फेसबुक पर की दोस्ती कर  शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया । जहां युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ पत्थलगांव थाने में मामला दर्ज कराया है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.06.2023 को प्रार्थिया निवासी पण्डरीपानी थाना पत्थलगाँव के द्वारा आरोपी जयदीप पैकरा पिता सबल साय पैकरा निवासी खुटापानी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था जो पीड़िता का मोबाईल नम्बर लेकर उससे बातचीत चेटिंग करने लगा तथा मिलने के लिए बोलकर ग्राम पण्डरीपानी से पीड़िता को अपने साथ स्कॉर्पियो में अपने घर खुंटापानी ले जाकर इसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया एवं वर्ष 2021 से लगातार कभी इसके गाँव पण्डरीपानी आकर इसे अपने साथ स्कॉर्पियो में ले जाकर बेलडेगी, कुडकेल में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर जबरन बलात्कार किया। दिनांक 20.05.2023 को अंतिम बार इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जब यह शादी करने को बोलती तो आरोपी पीडिता को माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट करता था प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 376(2)n 294, 323 भादवि सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *