नई दिल्ली. एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अलॉटमेंट का इंतजार है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ निवेशकों को तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शेयरों की लिस्टिंग 500 रुपये के पार हो सकती है। आइए आईपीओ की डिटेल जान लेते हैं।
ग्रे मार्केट में क्या हाल: टॉपशेयर ब्रोकर्स की वेबसाइट के मुताबिक ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹65 प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, आईपीओ का इश्यू प्राइस 418 से 441 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस लिहाज से देखें तो शेयरों की लिस्टिंग 526 रुपये (441+85 ) पर हो सकती है। यह करीब 15% का प्रीमियम है।
मिला तगड़ा रिस्पॉन्स: ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को इश्यू के अंतिम दिन शुक्रवार को 31.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 24,65,71,162 शेयर के लिये बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 77,90,202 शेयरों की है। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड में 31.29 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड में 8.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 72.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
आईपीओ के तहत 75 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी किये गये हैं। इसके अलावा प्रवर्तक समूह के शेयरधारकों और मौजूदा निवेशकों की तरफ से 94.3 लाख तक इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के लिए रखे गए हैं। ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 147.23 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
