सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं सूर्य देव। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर विशेष महत्व रखता है। सूर्य देव हर 30 दिनों पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जल्द ही सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित भी हो सकता है। 16 दिसंबर के दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शाम 3:58 के बाद वृश्चिक राशि से धनु राशि में सूर्य गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से कुछ राशियों को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के आठवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय आपको संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना चाहिए। घर में कलह-क्लेश का माहौल भी बन सकता है। वहीं, आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। सूर्य देव आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। साथी के साथ तू तू मैं मैं की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
शनि की चाल का वार, 2025 तक ये राशियां रहेंगी मालामाल
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपके छठे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य को लेकर आपका खर्च भी बढ़ सकता है।
