2 करोड़ की 10 किलो चरस जब्त, एक महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने मदाक पदार्थ तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 किलो चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दरअसल, क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर चरस लेकर आए हैंं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों तस्करों को चरस के साथ पकड़ लिया। इनमें एक बिहार की रहने वाली महिला है तो उसका दूसरा साथी भोपाल के शाहजहानाबाद का स्थानीय निवासी है।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों पड़ोसी देश नेपाल से चरस लेकर आए थे। जिसे भोपाल और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही धरे गए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है, वो यहां किन-किन को सप्लाई करने वाले थे। पूछताछ के बाद पुलिस और भी आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *