6 लाख दीजिए तो होगी वनरक्षक में ‘सीधी भर्ती’… कैसे जॉब कंस्लटेंसी वाले कर रहे बेरोजगारों के साथ ठगी

रायपुर. आपने अब तक कई लोगों से सुना होगा कि सरकारी नौकरी लगाने के लिए सेटिंग जरूरी होती है. ऐसा ही कुछ खेल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहा है.

यहां जॉब कंसल्टेंसी में ये दावा किया जा रहा है कि 6 लाख रूपए दीजिए और सीधी भर्ती… दावा तो यहां तक की कि उनकी सेटिंग हर विभाग में है और इस सेटिंग के लिए 1.5 लाख रूपए एडवांस लगेंगे और बाकी के पैसे लिस्ट में नाम आने के बाद. ये जॉब कंसल्टेंसी कही और नहीं ब्लकि तेलीबांधा थाने से चंद कदमों की दूरी पर शुभम कार्पोरेट के 5 वें फ्लोर में ऑफिस नंबर 506 में संचालित हो रही है. इसका नाम मंगलम् सर्विसेस बताया जा रहा है. कि यहां शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से पैसे लिए जा रहे हैं. इसकी पुष्टि करने के लिए टीम वनरक्षक के लिए निकली भर्ती में आवेदक बनकर पहुंची थी. ऑफिस पहुंचने के बाद स्टॉफ ने एक युवती से मिलवाया, जिसने खुलकर नौकरी लगवाने के नाम पर बातचीत की. उक्त युवती ने दावा किया कि उसकी सेटिंग वन विभाग में अधिकारियों से है.

वे छत्तीसगढ़ के हर उस जिले में नौकरी लगवा सकती है, जहां इसके आवेदन निकाले गए हैं. इतना ही नहीं इसके अलावा हर उस शासकीय विभाग में उसकी सेटिंग है, जहां नौकरियों के लिए विभिन्न पद निकाले गए हैं. उसने ये भी दावा किया कि महासमुंद कलेक्टोरेट में निकाले गए पदों में भी उसकी सेटिंग है. उक्त युवती ने दावा किया कि हर शासकीय जॉब में सेटिंग के लिए 1.5 लाख रूपए एडवांस लगेंगे, वो भी ऑन लाइन. बाकी का पेमेंट लिस्ट में नाम आने के बाद.
इतना ही नहीं दावा तो यहां तक भी कि यदि लिस्ट में नाम नहीं आया तो पैसा 7 दिनों में पूरा वापस.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *