शाहरुख खान ने जन्मदिन के खास मौके पर पहले जवान, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो अब उसके बाद डंकी का ड्रॉप वन वीडियो सामने आया है। फिल्म के बारे में हर कोई एक्साइटिड हैं और इस रिपोर्ट में हम आपको स्टार कास्ट की सैलरी बताते हैं।

साल 2023 शाहरुख खान का कमबैक साल रहा है। साल की शुरुआत पठान से हुई, जो सुपरहिट रही और उसके बाद जवान रिलीज हुई, जिसने पठान के भी रिकॉर्ड तोड़े। ऐसे में अब सब डंकी के लिए सुपर एक्साइटिड हैं। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म डंकी में बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं, जो इससे पहले राजकुमार हिरानी की संजू, 3 इडियट्स और पीके का भी हिस्सा रहे हैं। डंकी के लिए बोमन को 15 करोड़ फीस मिली है।

डंकी में विकी कौशल भी अहम किरदारों में शामिल है और फिल्म के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये फीस मिली है।

फिल्म डंकी में सतीश शाह भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे और उन्हें इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये फीस मिली है।

शाहरुख खान की जोड़ी पहली बार फिल्म में तापसी पन्नू के साथ बनी है। कहा जा रहा है कि डंकी के लिए तापसी को 11 करोड़ रुपये मिले हैं।

पठान-जवान के बाद साल में शाहरुख खान की ये तीसरे फिल्म है। फिल्म के लिए शाहरुख खान को 28 करोड़ रुपये फीस मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, प्रॉफिट शेयरिंग भी करते हैं।
