कंपनी को मिला ₹1400 करोड़ का काम,6 महीने में किया पैसा डबल

एनर्जी सेक्टर की कंपनी एसजीवीएन लिमिटेड (SJVN Ltd) के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बाजार बंद होने के समय पर 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.09 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आई तेजी के पीछे की वजह एक नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी को 200 मेगावाट के विंड प्रोजेक्ट का काम मिला है। इस कंपनी पर 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट के चालू होने के बाद 482 मिलियन यूनिट्स का एनर्जी प्रोड्यूस किया जाएगा। प्रोजेक्ट 25 सालों के लिए प्रभावी रहेगा। और 12,050 यूनिट्स का प्रोडक्शन होगा।

पिछले 6 महीने के दौरान (SJVN Ltd) के शेयरों की कीमतों में 109 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यानी कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा महज 6 महीने के अंदर ही दोगुना कर दिया है। 1 साल पहले इस स्टॉक को खरीदने वाले इंवेस्टर्स को अबतक 113 प्रतिशत से अधिक का लाभ हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *