भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच: टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई

शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को उक्त क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29.11.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़कर उनके कब्जे से 13 नग टिकट जप्त कर दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *