साल 2024 कई सिलेब्स के लिए खास होने वाला है. कई लोग इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, तो किसी के घर नया मेहमान आने वाला है. इन्में से एक पॉपुलर एक्टर वरुण धवन भी हैं. एक्टर जल्द ही पिता बनने वाले हैं. वरुण ने अपनी वाइफ नताशा दलाल के साथ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाइफ नताशा दलाल के साथ शेयर किए फोटो में उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहे हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद से ही सभी उनके को-स्टार्स और बॉलीवुड के दूसरे तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं.
साल 2021 में की शादी
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल 2021 में शादी की थी. ये दोनों एक दुसरे को कई सालों से जानते थे. वहीं, अब ये कपल माता-पिता बनने जा रहा है. शेयर किए फोटो में एक्टर अपनी वाइफ के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि ये फोटो बहुत ही प्यारी है और इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘हम प्रेग्नेंट हैं आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है.’ इसके साथ ही वरुण ने हैशटैग मेरी फैमिली, मेरी स्ट्रेंथ भी लिखा है.
सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
वरुण धवन की इस फोटो पर जाह्नवी कपूर और सानिया मिर्जा ने उन्हें बधाई दी है. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा है कि डैडी-मम्मी नंबर 1. इसके अलावा सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, अरमान मलिक, मलाइका अरोड़ा, अनिल कपूर समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए हार्ट इमोजी बनाया है. फिल्मी सितारों के अलावा फैंस भी वरुण और नताशा को बधाई दे रहे हैं.
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘भेड़िया 2’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्में उनकी पाइपलाइन में हैं. वहीं ‘स्त्री 2’ (Stree 2) में भी उनका कैमियो देखने को मिलने वाला है. उनकी वाइफ नताशा दलाल की बात करें तो वो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं और लाइमलाइट का हिस्सा भी बहुत कम बनना पसंद करती हैं.