सोने की चेन और कंगन ले भागे बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंदौर। बुजुर्ग महिला के साथ लूट का डर दिखाकर बदमाशों ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा कि 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला हंस जैन सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में बुजुर्ग महिला को चार अज्ञात बदमाश मिले। बदमाशों ने महिला से कहा कि आगे लूटपाट हो रही है। आप अपने हाथों में पहने हुए सोने के कंगन निकालकर अपने बैग में रख लो। बुजुर्ग महिला ने बदमाशों की बात मानकर कंगन और गले की चेन भी बैग में रख लिया। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची तो कंगन और सोने की चेन बैग से गायब मिले।

इसके बाद पीड़िता ने मामले में परिजनों को जानकारी दी और थाने पर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिक रूप से केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बदमाशों ने बदमाशों ने बुजुर्ग महिलाओं से लूट और धोखाधड़ी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *