छत्तीसगढ़ भाजपा का पोस्टर वार : भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पर किया वार

रायपुर : प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर वार कर रही है। बीजेपी ने शनिवार को फिर एक पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है। यह पोस्टर कांग्रेस के लगातार आ रहे बयानबाजी पर केंद्रित है। इसमें महंत, कवासी लखमा, राहुल गांधी पर कार्टून बनाया गया है, जिसमें लिखा है- बोगस मोहब्बत की दुकान, बोल रही अभद्रता की जुबान।

भाजपा द्वारा सोशल मीडिया में जारी किये पोस्टर में राहुल गाँधी के कार्टून के साथ मोहब्बत की गन्दी दूकान, चरनदास के साथ मोदीजी के खिलाफ भड़काऊ बयान, लखमा के साथ मोदी जी के खिलाफ घटिया बयान जैसे स्लोगन लिखे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *