दुर्ग : प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ अपने नाम के मुताबिक मानव सेवा करने में भी अग्रणी है, इसी कड़ी में अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को रक्त (ब्लड) की जरुरत होंकी जानकारी मिलने पर प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष पी. संतोष कुमार ने तत्काल महिला को रक्त उपलब्ध करा उनके जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के मानवसेवा की जानकारी होने पर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रसाद चौधरी मौके पर पहुची तथा संघ के उत्कृष्ट मानसेवा की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए संघ के पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साहवर्धन किया|
प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष पी. संतोष कुमार ने कहा कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार के नेतृत्व में पुरे देशभर में प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ मानवसेवा में सेवारत है आगे भी यह क्रम जारी रहेगा|
