भाजपा की महती संगठनात्मक कार्यशाला 31 को : राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन मिलेगा

मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री साय भी करेंगे नए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की एक महती संगठनात्मक कार्यशाला कल रविवार, 31 अगस्त को रखी गई है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का भी मार्गदर्शन नए पदाधिकारियों को मिलेगा। भाजपा की यह कार्यशाला रविवार की सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। कार्यशाला से पहले रविवार की सुबह को 11.00 बजे से सभी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद 11.30 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *