मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था उजागर: तेज धूप और पानी की कमी से दूल्हा बेहोश, मौके पर अफरा-तफरी

बीजापुर। मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था सामने आई। कार्यक्रम के बीच तेज धूप और पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण एक (वर) युवक अचानक बेहोश हो गया। घटना के बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में लंबे समय तक धूप में बैठाए जाने और पेयजल की कमी से कई लोग असहज दिखे। इसी बीच एक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच के पास ही बेहोश हो गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चारपहिया वाहन की व्यवस्था की और युवक को लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने बड़े सरकारी आयोजन में पानी, छांव और प्राथमिक चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आयोजकों से जवाबदेही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *