स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी का खेल: शिकायत दबाने के बहाने अस्पतालों को बनाया निशाना, कमिश्नर तक पहुंची मामला शिकायत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के नाम पर अस्पतालों से ठगी का बड़ा खेल सामने आया है. आरोपी ‘अजय अग्रवाल’ अस्पताल के खिलाफ कथित शिकायत रफा-दफा करने संचालकों से बड़ी रकम डिमांड करता था. मामले में पुलिस कमिश्वर से कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य सचिव ने लिखित शिकायत की है.

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय और उनके निजी स्थापना में ‘अजय अग्रवाल’ नाम का कोई शख्स नहीं है. आरोपी उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ लेने और विभाग के साथ व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है.

इन अस्पतालों को बनाया निशाना (CG Fraud News)

जानकारी के मुताबिक, ठगी करने वाला आरोपी खुद को अजय अग्रवाल बताकर अस्पतालों के संचालकों को कॉल करता है. उनपर अस्पताल के खिलाफ कथित शिकायत का हवाला देते हुए उसे समाप्त करने का मानसिक दबाव बनाता है. इस काम के लिए पैसों की डिमांड करता है. भिलाई के चरोदा स्थित ए.एम. हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज पोपटनी, दुर्ग के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराडे और बिलासपुर के आर.बी. अस्पताल और हाईटेक अस्पताल ने शिकायत की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *