मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, पार्टी ने थमाया नोटिस…

मनेन्द्रगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया. पार्टी जिला अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर लिखित में जवाब मांगा है.

दरअसल, कल (21 मई) ग्राम कुशहा में ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था, “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है.”

इस पर प्रेसवार्ता के दौरान जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है, ये सुशासन तिहार का विषय नहीं है. मामले में अब भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.।